Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार की धरती पर उतरे और सिवान से लेकर पटना तक बिहार को कई बड़ी सौगातें दीं. पीएम मोदी ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसे शुरू किया. केसरिया रंग की इस नई ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी आरामदायक सीटें, हाई स्पीड वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट समेत कई खास सुविधाएं.
यह 8 कोच वाली ट्रेन पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से शुरू होकर मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी. खास बात यह है कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और यात्रा का समय भी बहुत सुविधाजनक है.
read more- PM मोदी आज बिहार दौरे पर, सिवान में करेंगे बड़ी चुनावी रैली
पाटलिपुत्र से गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग:
- 11:50 बजे पाटलिपुत्र से प्रस्थान
- 12:30 बजे हाजीपुर
- 13:35 बजे मुजफ्फरपुर
- 15:20 बजे मोतिहारी
- 15:40 बजे सुगौली
- 16:20 बजे बेतिया
- 17:10 बजे नरकटियागंज
- 18:10 बजे बगहा
- 20:10 बजे कप्तानगंज
- 21:30 बजे गोरखपुर पहुंचना
गोरखपुर से भी सुबह 5:40 बजे ट्रेन रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. टिकट बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी.
यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस न सिर्फ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. अब लोग पटना और गोरखपुर के बीच सफर को और भी आरामदायक और तेज़ बना सकेंगे.













