Business News: SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने फर्जी कंपनियों और पंप-डंप रैकेट पर शिकंजा कसते हुए 300 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया है. 18 जून को अहमदाबाद, मुंबई और गुरुग्राम में की गई भारी छापेमारी में 15 से 20 फर्जी कंपनियों के कागजात जब्त किए गए, जिनके जरिए कुछ लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटरों ने अपने शेयरों को नकली तरीके से बढ़ावा दिया.
read more- रथयात्रा मेले में इस साल पूरी तरह से प्लास्टिक बैन, नियम तोड़े तो लगेगा जुर्माना!
SEBI की यह अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी!
यह अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है, जिसमें दो एग्रो-टेक कंपनियां और उनके प्रमोटर कथित नेटवर्क के मुखिया बताए जा रहे हैं. जांच में सामने आया है कि एक कंपनी के शेयर की कीमत महज एक साल में 1 रुपये से बढ़कर 40 रुपये तक पहुंची, फिर अचानक 2-3 रुपये पर आ गई — बिना किसी असली कारोबार बढ़ोतरी के. ये साफ तौर पर एक संगठित धोखाधड़ी का संकेत है.
पंप-डंप स्कीम से अपराधी कैसे कमाते है मुनाफा
पंप-डंप स्कीम के जरिये ये अपराधी बड़े पैमाने पर शेयरों की कीमतें बढ़ाते हैं और भोले-भाले निवेशकों को फंसा कर भारी मुनाफा कमाते हैं. SEBI ने अब तक कम ही मामलों में इतनी कड़ी कार्रवाई की है, छापेमारी कर दस्तावेज जब्त कर लिए है.
read more- PM मोदी ने पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानिए पूरी टाइमिंग
read more- PM मोदी आज बिहार दौरे पर, सिवान में करेंगे बड़ी चुनावी रैली













