Dhanbad News: सिंदरी में लगातार हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का पानी सिंदरी पंप हाउस के निकट उफान पर है। पंप हाउस के निकट दामोदर का जलस्तर 427 फीट पर है। पर्यवेक्षक प्रेम उपाध्याय ने बताया कि समुद्र तल से नदी का जलस्तर 430 फीट पहुंचने पर खतरे का निशान पर पहुंच जाता है। फिलहाल जलस्तर 427 फीट पर पहुंच गया है और बारिश की स्थिति के अनुसार संभावना है कि अगर बारिश अगले 24 से 48 घंटे जारी रहा तो जलस्तर खतरे के निशान को छू लेगा। एफसीआई व हर्ल प्रबंधन दामोदर नदी के जल में उफान को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। दामोदर नदी के पानी में उफान के वाबजूद एफसीआई के पानी के सिस्टम को कोई खतरा फिलहाल नहीं है। परंतु दामोदर नदी का पानी आसपास के गांव के खेतों में भर सकता है और गांव में आना जाना प्रभावित हो सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बारिश रुकी और तेनुघाट डैम से पानी नहीं छोड़ा गया तो जलस्तर गिरेगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।
Read more- PM मोदी ने पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानिए पूरी टाइमिंग













