Ranchi News: सूफी परंपरा और वक्फ संपत्ति के संरक्षण में अहम योगदान के लिए अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन और उत्तराधिकारी हजरत सयैद सरवर चिश्ती साहब को राजधानी रांची में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में “राष्ट्रीय वक्फ योद्धा अवॉर्ड” से नवाजा गया.
यह आयोजन रांची के विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी संगठनों के संयुक्त समन्वय से मेन रोड स्थित सरताज होटल में देर रात आयोजित किया गया, जहां विचार-विमर्श (फिकरी नशिस्त) और आत्मचिंतन बैठक का भी आयोजन हुआ.
read more- अब झारखंड में इलाज फ्री! हर परिवार को मिलेगा ₹15 लाख तक बीमा, नशामुक्ति पर सरकार सख्त
झारखंड के तीन समाजसेवियों को भी मिला वक्फ योद्धा सम्मान
कार्यक्रम में झारखंड वक्फ योद्धा अवॉर्ड से तीन प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया:
- हिदातुल्लाह खान – अध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग
- मंजूर अंसारी – अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा
- रियाज़ शरीफ – प्रतिनिधि, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, झारखंड
हजरत चिश्ती साहब का स्वागत और संदेश
कार्यक्रम में हजरत सयैद सरवर चिश्ती साहब का शॉल, गुलदस्ता, पगड़ी और मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया गया. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मुझे यह सम्मान और आप सभी से मुलाकात कराने के लिए मैं आयोजकों और नागरिकों का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं. उन्होंने “लहू बोलेगा” संस्था के रक्तदान अभियानों की सराहना की और कहा कि वे स्वयं युवावस्था में नियमित रक्तदाता रहे हैं. उन्होंने युवाओं से “रक्तदान को महादान” मानते हुए आगे बढ़ने की अपील की.
हजरत चिश्ती ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वक्फ संशोधन कानून को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, संघर्ष जारी रहेगा.
read more- झारखंड में 134 असिस्टेंट पब्लिक प्रोसेक्युटर (APP) पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जून से शुरू
कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति
इस विचार-गोष्ठी और सम्मान समारोह की अध्यक्षता हिदातुल्लाह खान ने की, जबकि संचालन नदीम खान (लहू बोलेगा) ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मौलाना तहजीबुल हसन रिज़वी ने किया.
इस अवसर पर मंजूर अंसारी, शहर काज़ी मसूद फरीदी, मुफ़्ती अब्दुल्ला अज़हर, और अफजल अनीस, शाहेरोज़ क़मर, समीउल्लाह असदकी, रियाज़ शरीफ, मंसूर चिश्ती, मेराज चिश्ती, नदीम खान, नेहाल अहमद, तनवीर अहमद, सहित कई बुद्धिजीवी, उलेमा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.













