शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

भाजपा का राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्शन 24 जून को, 264 प्रखंडों में दिखेगा जन आक्रोश

जून 22, 2025
in झारखंड Jharkhand News, देश National News
A A
ADITYA SAHU BJP
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

झारखण्ड: भारतीय जनता पार्टी आगामी 24 जून को झारखंड के सभी 264 प्रखंडों में व्यापक आक्रोश प्रदर्शन करेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन सहित वरिष्ठ नेता अलग-अलग प्रखंडों में इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. यह प्रदर्शन राज्य की जर्जर विधि-व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता की उपेक्षा के खिलाफ किया जाएगा.

Table of Contents

Toggle
  • साहू ने राज्य सरकार पर कसा तीखा हमला
  • प्रदर्शन का नेतृत्व

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने जानकारी दी कि भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. यह ज्ञापन राज्य में व्याप्त अराजकता, भय, भ्रष्टाचार, किसानों की लंबित बकाया राशि, पेंशन योजनाओं में देरी, रोजगार के अभाव, पेसा कानून की अनदेखी, भाषा विवाद, स्थानीय नीति और नियोजन नीति जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर सौंपा जाएगा.

📌 यह भी पढ़ें:
  • एसटी-एससी मुद्दों पर 29 नवंबर को महाबैठक, बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • मुख्यमंत्री सारथी योजना पर शोभा यादव का हमला, बोलीं- युवाओं को प्रशिक्षण नहीं, सिर्फ आश्वासन दे रही सरकार
  • Jharkhand Doctors Salary: जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी, जानें किसे कितना मिलेगा

साहू ने राज्य सरकार पर कसा तीखा हमला

साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार पार्ट-2 में भी कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया है. राज्य की खनिज संपदा की लूट, पंचायतों से लेकर सचिवालय तक फैला भ्रष्टाचार, और दलालों का बोलबाला आम हो गया है. जनता को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है. सरकार की नीति और नीयत दोनों पर सवाल उठ रहे हैं.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

read more: अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन हजरत सयैद सरवर चिश्ती को “राष्ट्रीय वक्फ योद्धा अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार निकाय चुनावों को टाल रही है और नियोजन नीति व भाषा विवाद के चलते राज्य के युवा ठगे जा रहे हैं. सड़क, बिजली, अस्पताल, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. राजधानी रांची से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक भय का माहौल है. लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी हैं. किसानों के धान की बकाया राशि और वृद्धा-विधवा पेंशन की रकम महीनों से लंबित है.

भाजपा का कहना है कि वह एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है और राज्य की जनता के साथ खड़ी है. पार्टी का यह प्रदर्शन भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को जगाने का प्रयास है. भाजपा कार्यकर्ता लाखों की संख्या में आम जनता के साथ मिलकर 24 जून को प्रखंडों में प्रदर्शन करेंगे.

प्रदर्शन का नेतृत्व

प्रदर्शन का नेतृत्व अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के प्रमुख नेता करेंगे. बाबूलाल मरांडी गावां प्रखंड में, डॉ. रविंद्र कुमार राय धनवार-जमुआ में, अर्जुन मुंडा खरसावां में, रघुवर दास जमशेदपुर में, चंपई सोरेन सरायकेला में, आदित्य साहू कांके में, डॉ. प्रदीप वर्मा नगड़ी में, मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर में और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

read more: मनरेगा ने बदल दिया किसानों के तकदीर, कर रहे है लाखो की कमाई

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रखंडों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी भी प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. भाजपा का यह आंदोलन राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का माध्यम बनेगा.

 

Ritika Singh
Ritika Singh

सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Six vehicles, including a Thar Roxx stolen from Delhi, recovered in Ranchi; accused escapes during the raid.
Breaking News

रांची में दिल्ली से चोरी थार रॉक्स समेत 6 वाहन बरामद, छापेमारी के दौरान आरोपी फरार

अक्टूबर 22, 2026
Mega-meeting on ST-SC issues to be held on November 29; Bandhu Tirkey levels serious allegations against the central government.
झारखंड Jharkhand News

एसटी-एससी मुद्दों पर 29 नवंबर को महाबैठक, बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अक्टूबर 22, 2026
Shobha Yadav attacks the 'Mukhyamantri Sarathi Yojana', stating that the government is offering only assurances—not training—to the youth.
झारखंड Jharkhand News

मुख्यमंत्री सारथी योजना पर शोभा यादव का हमला, बोलीं- युवाओं को प्रशिक्षण नहीं, सिर्फ आश्वासन दे रही सरकार

अक्टूबर 22, 2026
Next Post
DC Manjunath Bhajantri

जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2025: रांची जिला प्रशासन ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ind vs Eng Test

Ind vs Eng Test: टेस्ट के तीसरे दिन पर बुमराह का दिखा कहर, इंग्लैंड को 465 रन पर किया ढेर

Six vehicles, including a Thar Roxx stolen from Delhi, recovered in Ranchi; accused escapes during the raid.

रांची में दिल्ली से चोरी थार रॉक्स समेत 6 वाहन बरामद, छापेमारी के दौरान आरोपी फरार

अक्टूबर 22, 2026

एसटी-एससी मुद्दों पर 29 नवंबर को महाबैठक, बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री सारथी योजना पर शोभा यादव का हमला, बोलीं- युवाओं को प्रशिक्षण नहीं, सिर्फ आश्वासन दे रही सरकार

Jharkhand Doctors Salary: जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी, जानें किसे कितना मिलेगा

लोहरदगा में गर्भवती प्रेमिका को कुंए में धकेलकर प्रेमी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूतियों ने कहा- बचाव अभियान शुरू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts