Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने में IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग की ओर से सात वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है.
गरिमा मलिक को निगरानी का नया IG बनाया गया
केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पद पर कार्यरत गरिमा मलिक को अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है. उनके स्थान पर जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र का नया IG बनाया गया है. जितेंद्र राणा अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे.
राकेश राठी को विशेष शाखा का IG नियुक्त
वहीं राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा (Intelligence Branch) बनाया गया है. ये नियुक्ति राज्य की खुफिया व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
एस. प्रेमलथा को IG टेक्निकल सर्विसेस का जिम्मा
अब तक निगरानी के IG पद पर कार्यरत एस. प्रेमलथा को तकनीकी सेवाएं (Technical Services) का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.
मनोज कुमार तिवारी बने सिवान के नए SP
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के SP मनोज कुमार तिवारी को अब सिवान जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. जबकि वर्तमान सिवान SP अमितेश कुमार को स्थानांतरित कर विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.
के. रामदास को मिली CID की कमान
बिहार पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत के. रामदास को अब CID का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.













