Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया 45वां स्थापना दिवस, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण

June 26, 2025
in रांची
A A
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया 45वां स्थापना दिवस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची, 26 जून 2025: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) ने गुरुवार को अपना 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया समारोह का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस अवसर पर कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का भी लोकार्पण मंत्री के हाथों हुआ, जिसे इसी वर्ष मान्यता प्राप्त हुई है.

 शिक्षा डिग्री नहीं, सामाजिक दायित्व निभाने का माध्यम हो – शिल्पी नेहा तिर्की

अपने संबोधन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाला संस्थान न होकर, समाज के प्रति दायित्व निभाने वाले भविष्य को तैयार करने का माध्यम होना चाहिए उन्होंने कहा, सच्ची शिक्षा वही है जो समाज, राज्य और देश के हित में उपयोगी हो.

मंत्री ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को हरित क्रांति के दौर की एक ऐतिहासिक पहल बताया और बाबा कार्तिक उरांव की भूमिका को गर्व का विषय बताया उन्होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय की हर चुनौती से निपटने को तैयार है और इसके विकास के लिए संस्थान, सरकार, राजभवन और छात्रों को मिलकर कार्य करना होगा.

स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए किसान, हुआ पुस्तक विमोचन

स्थापना दिवस समारोह में कई प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया किसानों को प्रशस्ति पत्र, बीज, और पौधे प्रदान किए गए इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक का विमोचन भी मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया.

read more- झारखंड में दो साल बाद दोबारा शुरू हुई मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना,मंत्री तिर्की ने 4 करोड़ के कृषि यंत्र किए वितरित

 छात्रों का जिक्र, स्टाइपेंड की मांग और विश्वविद्यालय की उपलब्धियां

इस मौके पर कांके विधायक ने छात्रों के स्टाइपेंड (छात्रवृत्ति) की मांग उठाई और इसे संस्थान एवं सरकार द्वारा विचार योग्य बताया.

कृषि विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए पासपोर्ट के समान है और इसका वास्तविक मूल्य छात्रों के प्रदर्शन से ही जुड़ा है.

कुलपति ने गिनाईं उपलब्धियां

कुलपति सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि शिक्षकों की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता पाई है विश्वविद्यालय द्वारा कई कृषि यंत्र विकसित किए गए हैं और अब तक 45 हजार किसानों को आधुनिक कृषि प्रशिक्षण प्रदान किया गया है.

read more- शिबू सोरेन की तबीयत पूछने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद पहुंचीं अस्पताल, हेमंत सोरेन से जाना हाल

इस अवसर पर ICAR के निदेशक सुजय रक्षित, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, शिक्षक, छात्र, किसान और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

 

Related Posts

Breaking News: Petrol and Diesel Prices Rise Again in the Country—Rates Hiked for the Second Time in Five Days
Breaking News

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

May 19, 2026
Theft at Shri Hari Mandir in Doranda, Ranchi; thieves break donation box and flee with cash
रांची

Ranchi के डोरंडा स्थित श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी लेकर फरार हुए चोर

May 18, 2026
झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने रांची में लॉन्च किया सीयूसीईटी 2026, 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप की घोषणा
रांची

झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने रांची में लॉन्च किया सीयूसीईटी 2026, 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप की घोषणा

May 18, 2026
Next Post
Encounter in Udhampur, Jammu and Kashmir: One terrorist of Jaish-e-Mohammed killed, Amarnath Yatra was the target

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़: जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर, अमरनाथ यात्रा को बनाया था निशाना

Jharkhand concludes statewide campaign against drugs, crackdown on illegal opium cultivation, 22 lakh students participated

झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान का समापन, अफीम की अवैध खेती पर कसा शिकंजा, 22 लाख छात्रों ने लिया भाग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra