Television news: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ चुकी थीं दम
शेफाली को रात करीब 11 बजे अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई. उनके पति पाराग त्यागी और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तुरंत बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मुंबई लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मुंबई पुलिस ने बताया कि मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
शेफाली जरीवाला के पति पराग को उनकी मौत के बाद पहली बार देखा गया
एक क्लिप में पराग त्यागी को शनिवार देर रात अस्पताल से बाहर निकलते समय अपनी कार में देखा गया. अस्पताल परिसर से कार निकलते समय पराग ने अपने चेहरे को अपने हाथ से आंशिक रूप से ढक लिया. कई अन्य वीडियो में शेफाली के परिवार और दोस्तों को मुंबई के अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया. बाद में, मुंबई पुलिस और फोरेंसिक सेवा टीम के मुंबई में शेफाली के घर पहुंचने के वीडियो सामने आए.
View this post on Instagram
एक झलक में स्टार बनीं शेफाली
शेफाली जरीवाला ने 2002 में आए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से रातोंरात लोकप्रियता हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में काम किया और बिग बॉस 13 व नच बलिए जैसे रियलिटी शोज़ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
इंडस्ट्री में शोक की लहर
उनके आकस्मिक निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उनके पति पाराग त्यागी को अस्पताल के बाहर बेहद भावुक अवस्था में देखा गया.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दे.













