बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन, जानिए फिलहाल उनकी हालत कैसी है?

जून 28, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. 81 वर्षीय नेता, जिन्हें झारखंड में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है, वर्तमान में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है.

Table of Contents

Toggle
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अस्पताल में मुलाकात
  • परिवार और नेता मौजूद
  • किडनी की समस्या बनी चिंता का कारण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अस्पताल में मुलाकात

गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और इलाज की स्थिति पर चर्चा की. राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

read more- 28 जून का राशिफल: आज बनेंगे बिगड़े काम या बढ़ेगा तनाव? जानिए अपनी राशि का हाल

परिवार और नेता मौजूद

शिबू सोरेन की बिगड़ती तबीयत के चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, और दुमका विधायक बसंत सोरेन दिल्ली में उनके साथ मौजूद हैं. शुक्रवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे और गुरुजी का हालचाल लिया.

गुरुजी की अस्वस्थता के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग नहीं ले सके. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है. हर साल मैं वहां उपस्थित होता था. अभी बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं, इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया हूं. भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाएं रखें. भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करें.”

read more- तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा टला – देखिए कैसे बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

किडनी की समस्या बनी चिंता का कारण

जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक उनकी हालत को स्थिर लेकिन गंभीर बताया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Ranchi Crime News
Breaking News

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

जुलाई 22, 2026
JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट, JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Breaking News

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट: JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, 14वीं PT परीक्षा परिणाम पर बढ़ा विवाद

जुलाई 22, 2026
Major road accident in Koderma
झारखंड Jharkhand News

Koderma में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर

जुलाई 22, 2026
Next Post
donald trump on iran

Donald Trump on Iran:  ईरान-इज़रायल संघर्ष थमा, लेकिन ट्रंप के बड़े बयान से फिर बढ़ा तनाव

north korea

North Korea ने खोला दुनिया के लिए दरवाज़ा ! Kim Jong Un ने शानदार बीच रिसॉर्ट से की टूरिज्म की शुरुआत.

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Crime News

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

जुलाई 22, 2026

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट: JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, 14वीं PT परीक्षा परिणाम पर बढ़ा विवाद

Koderma में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

झारखंड में खुलेगा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, आज होगा ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra