Jharkhand News: राजधानी रांची और झारखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है. शनिवार को सुबह से ही शहर में घने बादलों का डेरा है और कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 1 से 3 घंटे के भीतर रांची, बोकारो और हजारीबाग के कई हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है.
13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रांची समेत झारखंड के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं.
read more- दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन, जानिए फिलहाल उनकी हालत कैसी है?
29 जून को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 जून को झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है:
- रांची
- चतरा
- हजारीबाग
- लातेहार
- लोहरदगा
- रामगढ़
- गुमला
इसके अलावा गढ़वा, पलामू, खूंटी, बोकारो, सिमडेगा, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में येलो अलर्ट बरकरार रहेगा.
read more- तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा टला – देखिए कैसे बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने जनता से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है. विभाग ने कहा है:
- पेड़ों के नीचे शरण न लें
- बिजली के खंभों से दूर रहें
- किसान फिलहाल खेतों में न जाएं
- खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों से बचें
1 जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में 1 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान आंधी, बिजली गिरने और जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है.












