Jharkhand News: रांची में झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में 20 जून को अपराह्न 4:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. जिसकी सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय), झारखंड सरकार की ओर से जानकारी दी गई है.
read more- मोदी-ट्रंप के बीच हुई बातचीत, PM मोदी ने ट्रंप का न्योता ठुकराया! जानिए वजह..
राज्य से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है. विभाग ने संबंधित सभी मंत्रियों और अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
बैठक के एजेंडे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें राज्य की विकास योजनाओं, बजट प्रावधानों, और जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है.













