Jharkhand News: खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्या के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बता दें, आदिवासी समन्वय समिति सहित कई आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रुप से 17 जनवरी 2026 को पूरा झारखंड बंद का रखने ऐलान किया है।
क्या है मामला?
गौरतलब हो कि, 7 जनवरी 2026 को खूंटी जिले के जमुआदाहा के समीप अज्ञात अपराधियों ने झारखंड आंदोलनकारी और पारंपरिक पहड़ा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकार हत्या कर दी थी। दरअसल, सोमा मुंडा जब अपनी पत्नि के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मालूम हो कि, सोमा मुंडा 56 गांवों के पहड़ा राजा और एहल सांगा पहड़ा के उत्तराधिकारी थे।
आदिवासी संगठनों की लोगों से अपील
आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को प्रस्तावित झारखंड बंद के दौरान लोगों से दुकानें, बाजार, स्कूल-कॉलेज, परिवहन सेवाएं और सरकारी-निजी कार्यालय बंद रखने की अपील की है।












