पुणे के तलेगाव से एक बड़े हादसे की खबर आई है.कुन्द्मल के पास स्तिथ इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट गया है, पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया है, प्रशाशन ने बताया की पुल के ढेह जाने से 15-20 लोग की नदी में बहने की आशंका है. स्थानीय लोग का कहना हिया की ये पुल काफी पुराना हो गया था , और इस पुल पे कुछ समय से बड़ी गाड़ियों को आने जाने से मना किया गया था. पर पुल की स्तिथि इतनी जर्जर थी की तेज़ बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ा और पुल लोगों का वजन संभाल नहीं पाया और ढह गया.
हालाँकि घटना की सुचना मिलते ही, बचाव कर्मी और जिला प्रशाशन की टीमें वहां पंहुच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जानकारी ये भी आई है की गोताखोरों को भी बुला लिया गया है और उन्हें नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए उतार दिया गया है. साथ ही घटनास्थल के पास हादसे के वजह से भीड़ इतनी उमड़ गई है की प्रशाशन ने लोगों से नदी से दूर रहने का और सहयोग करने का आग्रह किया है .













