Jharkhand News: झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग कतरास मोड दुःखहरनी मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ़्तार कोयला लदे हाइवा ने कार को अपने चपेट मे ले लिया. कार पर सवार झरिया पोस्ट ऑफिस के कर्मी सुमित सिंह एवं रविकांत कुमार चोटिल हो गए.
कार चालक की सूझबूझ से बची जान
कार चालक सुमित कुमार की सूझबूझ के कारण उनकी जान बच गई. वहीं घटना के बाद हाईवा चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों का कहना था कि हाईवा को चल रहा चालक नाबालिक था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक झरिया धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मुख्य मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई.
Read more- पलामू में दिनदहाड़े गोलीबारी! युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
लोगों का कहना था कि बीसीसीएल प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई है कि हाईवा वाहन मुख्य मार्ग पर परिचालन करने के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन किया जाए. कार को अपने चपेट में लेने वाले हाईवा पर तिरपाल भी नहीं लगा हुआ था.
कोयला लदा हाईवा जप्त
झरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को शांत किया. कोयला लदा हाईवा को जप्त कर थाने ले आई. इससे पूर्व में भी कोयला ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले हाईवे वाहन के चपेट में आकर कई लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं
Read more- रांची शराब घोटाले में नया खुलासा: फर्जी कंपनी के ज़रिए सफेद किया गया काला धन












