Bihar News: बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला किस्सा सामने आया है. बता दें, वैशाली के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता ने अपने अनोखे तरीके से लोगों का दिल जीत लिया है. गांव के इस मतदाता ने वोट डालने के लिए किसी भी कारण को अपने राह की बाधा नहीं बनने दिया. वह भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचा. कीचड़, पानी और दूरी जैसे अवरोध भी उनके उत्साह को नहीं रोक पाए.
View this post on Instagram
चेहरे पर मुस्कान, हाथ में वोटर स्लिप और दिल में लोकतंत्र के प्रति गर्व, यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए प्रेरणा बन गया. आसपास की महिलाओं की टोली भी मतदाताओं का उत्साह बढ़ा रही थी, जो चुनाव को एक उत्सव का रूप दे रही थी.
Read more- ACB की बड़ी छापेमारी! लातेहार के बड़ाबाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वैशाली की यह तस्वीर दिखाती है कि लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि हमारे रगों में बहने वाला जुनून है. जब शहरों में कई लोग गर्मी या छुट्टी का बहाना बनाकर वोटिंग से कतराते हैं, तब गांव के लोग देश के लोकतांत्रिक गौरव की मिसाल बन जाते हैं.
यह वही वैशाली की धरती है, जहां दुनिया के पहले गणराज्य की नींव रखी गई थी और आज भी वहीं लोकतंत्र की वही दीवानगी देखने को मिल रही है.
Read more- Breaking: बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार ने डाला वोट, कहा- “पहले मतदान, फिर जलपान”













