रांची: रांची के निवासी फरहान मलिक को उसके इंस्टाग्राम पर साझा की गई भड़काऊ और देशविरोधी पोस्टों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरहान पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ जैसे कट्टरपंथी नारे, भारतीय सेना के अपमान और आतंकी प्रतीकों जैसे झंडे साझा करने का आरोप है, जो ISIS, तालिबान और अल-कायदा जैसे संगठनों से मेल खाते हैं।
सी.पी. सिंह ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले में रांची विधायक सह पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह ने फरहान मलिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फरहान की गिरफ्तारी की मांग की है। सी.पी. सिंह ने राज्य सरकार से यह मांग भी की कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय की प्रक्रिया अपनाई जाए और धार्मिक संस्थानों की भूमिका की भी जांच की जाए, जहां से ऐसे विचार युवाओं के मन में डाले जा रहे हैं।
रांची पुलिस ने फरहान को किया गिरफ्तार
वहीं जैसे ही यह मामला सामने आया, रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरहान को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस फरहान के सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि कहीं वह किसी अंतरराष्ट्रीय या घरेलू आतंकी नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है।







