KhabarMantra: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिर खान लंबे समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करने की इच्छा जताते रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिया कि यह उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म हो सकती है.
अंतिम फिल्म होगी महाभारत?
अमिर खान ने बताया कि उनकी अगली फिल्म सितारे ज़मीन पर के बाद वे महाभारत पर काम शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक संस्कृतिक गाथा होगी, जिसे वे बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बना रहे हैं.हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि महाभारत उनकी अंतिम फिल्म होगी. उन्होंने कहा, “महाभारत इतनी बड़ी होगी कि शायद इसके बाद मुझे लगे कि अब कुछ और करने को बचा नहीं है.”_ लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया.
फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इस घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अगर महाभारत अमिर खान की अंतिम फिल्म साबित होती है, तो यह निश्चित रूप से उनकी फिल्मी यात्रा का एक भव्य समापन होगा.क्या यह फिल्म बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बन सकती है? फ़िल्म प्रेमियों को अब इस महाकाव्यात्मक सफर का बेसब्री से इंतजार है.













