Desk : यूएई के शराजाह में खेले जा रहे बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने क्लीन स्वीप कर लिया। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिस्त दी है। इसी के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया।
Read More-सिर्फ चर्च के लिए इतनी मेहरबानी क्यों साहब! बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप
20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 143 रन बना सकी अफगानिस्तान
बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 143 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से सैफूद्दीन ने 3 विकेट झटके वहीं तंजीम हसन और नसूम अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
सैफ हसन ने 38 गेंदो पर 64 रनों की धुंआधार पारी खेली
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने महज 18 ओवर में ही 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से सैफ हसन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 38 गेंदो पर 64 रनों की धुंआधार पारी खेली।
Read More-खुूशखबरी, जेपीएससी JET परीक्षा की तिथि में बदलाव, इतने दिनों तक बढ़ा दी गई आवेदन की तारीख
सैफ हसन को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं दरवेश अब्दुल रसूली ने 32, मुजीब उर रहमान ने 23 और सेदिकुल्लाह अटन ने 28 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से ओमरजाई ने 1 विकेट लिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









