Sunday, March 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

आफताब की मौत इत्तेफाक नहीं, साज़िश है: डॉ. अंसारी का बड़ा बयान

रामगढ़ में आफताब अंसारी की हिरासत में मौत पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और कट्टर संगठनों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने हिंदू टाइगर फोर्स को आतंकी गिरोह बताते हुए उस पर बैन की मांग की. जानें क्या कहा मुख्यमंत्री को और क्या होगी अगली कार्रवाई.

July 27, 2025
in झारखंड, राजनीति
A A
irfan-ansari
Share on FacebookShare on Twitter

Ramgarh News: रामगढ़ में पुलिस हिरासत में आफताब अंसारी की संदिग्ध मौत पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे “भाजपा प्रायोजित मॉब-तानाशाही” करार देते हुए कहा कि यह घटना महज़ एक इत्तेफ़ाक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साज़िश है.

डॉ. अंसारी ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा, “मरांडी के भड़काऊ ट्वीट्स और बयानों ने पूरे माहौल को ज़हर से भर दिया. पुलिस पर दबाव बनाया गया और अंततः आफताब को मार डाला गया. यह हत्या पुलिस कस्टडी में नहीं, बल्कि भाजपा की नफ़रत की विचारधारा में हुई है.”

“बजरंग दल और हिंदू टाइगर फोर्स चला रहे हैं अघोषित तानाशाही”

डॉ. अंसारी ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाया, “बजरंग दल या हिंदू टाइगर फोर्स कौन होते हैं किसी को पकड़वाने वाले? क्या अब झारखंड की पुलिस संविधान से नहीं, भाजपा के एजेंडे से चलेगी?” उन्होंने साफ कहा कि अगर पुलिस वर्दी में रहकर भगवा संगठनों के इशारे पर काम कर रही है, तो यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है.

Related Post

NHAI FASTag Annual Pass: FASTag Annual Fee Hike; New Rates to Come into Effect from April 1, 2026

NHAI FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक शुल्क में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

March 15, 2026
Jharkhand Weather News: बचके रहना रे बाबा! अगले एक घंटे में तेज गर्जन के साथ बारिश की आशंका

Jharkhand Weather News: बचके रहना रे बाबा! अगले एक घंटे में तेज गर्जन के साथ बारिश की आशंका

March 15, 2026
Johargram Showroom Ranchi: Hemant Soren Elevates the Prestige of Tribal Art and 'Made in Jharkhand'

Johargram Showroom Ranchi: हेमंत सोरेन ने बढ़ाया आदिवासी कला और ‘मेड इन झारखंड’ का मान

March 15, 2026
Jharkhand News: जमशेदपुर में भयंकर सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: जमशेदपुर में भयंकर सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

March 15, 2026

“हिंदू टाइगर फोर्स पर लगे बैन, संस्थापक पर हो हत्या का केस”

डॉ. अंसारी ने हिंदू टाइगर फोर्स को एक “आतंकी संगठन” बताते हुए उस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की. उन्होंने कहा, “जो भी खुद को इस संगठन का संस्थापक बताता है, उस पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए. यह संगठन झारखंड की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन चुका है.”

मुख्यमंत्री को दी पूरी जानकारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग

डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूरे मामले की जानकारी दी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि “चाहे कोई पुलिस अधिकारी हो, भाजपा नेता या कोई चरमपंथी संगठन—जो भी इस हत्या में शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा.”

“इंसाफ और इंसानियत की यह लड़ाई मैं हर हाल में लड़ूंगा”

स्वास्थ्य मंत्री ने एलान किया कि वह जल्द दिल्ली से लौटकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत और राजनीतिक लड़ाई है. जब तक आफताब को न्याय नहीं मिलेगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा.” डॉ. अंसारी ने रामगढ़ की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर दोषी को सलाखों के पीछे भेजेगी.

Related Posts

NHAI FASTag Annual Pass: FASTag Annual Fee Hike; New Rates to Come into Effect from April 1, 2026
Breaking News

NHAI FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक शुल्क में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

March 15, 2026
Jharkhand Weather News: बचके रहना रे बाबा! अगले एक घंटे में तेज गर्जन के साथ बारिश की आशंका
झारखंड

Jharkhand Weather News: बचके रहना रे बाबा! अगले एक घंटे में तेज गर्जन के साथ बारिश की आशंका

March 15, 2026
Johargram Showroom Ranchi: Hemant Soren Elevates the Prestige of Tribal Art and 'Made in Jharkhand'
Breaking News

Johargram Showroom Ranchi: हेमंत सोरेन ने बढ़ाया आदिवासी कला और ‘मेड इन झारखंड’ का मान

March 15, 2026
Next Post
चाईबासा में माओवादियों की साजिश नाकाम: पुलिस ने 35 लाख रुपये नकद बरामद किए

चाईबासा में माओवादियों की साजिश नाकाम, पुलिस ने 35 लाख रुपये नकद बरामद किए

अमेरिका में डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: बोइंग 737 मैक्स 8 का लैंडिंग गियर फेल, आग लगने से मची अफरातफरी

अमेरिका में डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: बोइंग 737 मैक्स 8 का लैंडिंग गियर फेल, आग लगने से मची अफरातफरी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

NHAI FASTag Annual Pass: FASTag Annual Fee Hike; New Rates to Come into Effect from April 1, 2026

NHAI FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक शुल्क में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

March 15, 2026

Jharkhand Weather News: बचके रहना रे बाबा! अगले एक घंटे में तेज गर्जन के साथ बारिश की आशंका

Big Breaking : पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान, यहां देखे लिस्ट

Made in Korea: रिलीज के 24 घंटे के भीतर Netflix पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है यह तमिल फिल्म

Johargram Showroom Ranchi: हेमंत सोरेन ने बढ़ाया आदिवासी कला और ‘मेड इन झारखंड’ का मान

Jharkhand News: जमशेदपुर में भयंकर सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra