Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने की चाह में अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को 31 जुलाई को मारने की साजिश रची थी.
यह वारदात नवाजयपुर थाना क्षेत्र के सिंजों गांव की है. जानकारी के अनुसार, लड़की की शादी 22 जून को सरफराज नामक युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों साथ नहीं रह रहे थे. नाबालिग पत्नी अपने पुराने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने जबरन दूसरी जगह उसकी शादी करवा दी थी.
read more- शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव स्थगित
हत्या की रची गई थी पूरी साजिश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सरफराज को जंगल में बुलाया और धोखे से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. युवक की पहचान लातेहार जिले के दही गांव निवासी सरफराज खान के रूप में हुई है. उसकी हत्या पत्थरों से कुचल कर की गई और फिर शव को पत्तों से ढककर जंगल में फेंक दिया गया.
पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार
पुलिस ने नाबालिग पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है. आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
read more- लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! RBI का ये फैसला करेगा आपकी बचत दोगुनी!












