Kml desk: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के घोषणा किए जाने के बाद, पूरे देश भर में एक मायूसी छा गई है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप से सन्यास लेने के बाद दर्शकों को यह राहत थी कि अब विराट को फिल्ड पर वंडे और टेस्ट मैच में देख सकते है। लेकिन इसी बीच विराट कोहली ने बड़ी घोषणा करते हुए टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके घोषणा करने के बाद से तमाम खिलाड़ियों का अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रहा है। इसी कड़ी में एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि विराट कोहली के साथ खेलने का सपना अधूरा रह गया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने एक इंटरव्यू में कहा, विराट कोहली के साथ मैंने 1 दशक तक खेला। इस दौरान कई बार ऐसा मौका आया जहां विराट के एग्रेशन के सामने हमारी टीम हार मान जाती थी। शुरूआत के मैचों में ही उन्होंने बता दिया था कि उनके अंदर कितना काबिलियत है। मैने हमेशा उनका खेल काफी एंजॉय किया। जब भारत में आईपीएल की शुरूआत हुई उस दौरान विराट काफी यंग थे, लेकिन जैसे साल बितते गए उनका परफॉर्मेंस दिन प्रतीदिन बढ़ता गया। मेरा एक सपना था कि मै किसी दिन विराट के साथ ड्रेशिंग रूप शेयर करूगा। लेकिन अफसोस यह है कि मेरा यह सपना अब अधूरा रह गया।













