Agniveer admit card: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए साल 2025 की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है.उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in के जरिये अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है.
परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई के बिच आयोजित की जाएगी, जिसकी समयसीमा कुल 60 मिनट होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगा और ऑब्जेक्टिव बेस्ड होगा. सेना की ओर से कन्फर्म कर दिया गया है की एग्जामिनेशन हॉल में रंगीन एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा.
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड :
- joinindianarmy.nic.in पर जाये.
- ”Candidate login” सेक्शन रजिस्टरएशन नंबर और पासवर्ड डालें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा-उसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें
भारतीय सेना की यह भर्ती अग्निपथ योजना के तेहत हो रही है, जिसका मकसद युवाओं को सीमित समय के लिए देश सेवा का अवसर देना है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण होगी.













