Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में कुल 275 लोगों की मृत्यु हो गई थी. हादसा इतना भयानक और दर्दनाक था की उसमे सबके शरीर इस तरह से जल के राख हुए की किसी को भी पहचानना मुश्किल हो गया है. हादसे के इतने घंटो बाद भी अब तक केवल 31 सैंपल के डीएनए ही मैच हो पाए. और उनमे से भी केवल 20 लोगों के परिवार को उनके शव सौंपे गए है.
राजकोट में होगा अंतिम संस्कार
इस प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणि भी शामिल थे जिनकी मृत्यु हो गई. उनके डीएनए का सैंपल भी मैच कर गया है और उनका शव परिवार वालों को जल्द सौंप दिया जायेगा. जानकारी आ रही है की उनका अंतिम संस्कार राजकोट में किया जायेगा.
परिजनों की की जाएगी पूरी मदद
परिजनों को शव के साथ मृत का डेथ सर्टिफिकेट भी बनवा के दिया जा रहा है. बात दें की 230 ऐसी टीम बनी है जो परिजनों के डायरेक्ट कांटेक्ट में है और उन्हें हर तरह की मदद करने की कोशिश कर रहे है. परिजनों को उनके घर तक जाने के लिए एम्बुलेंस भी दिए जा रहे है. जानकारी ये भी है की 192 एम्बुलेंस स्टैंड बाय भी रखे गए है. साथ ही कहा जा रहा है की विमान हादसे में जान गवाने वाले ब्रिटिश यात्रियों का परिवार भी आज अहमदाबाद आ जायेगा. सरकार परिजनों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है.













