Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से रांची से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू होंगी।
एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्या ने बताया कि रांची से उड़ान भरने वाले विमान विभिन्न बड़े शहरों के माध्यम से इन गंतव्यों तक पहुंचेंगे।
- भुवनेश्वर फ्लाइट – मुंबई होते हुए
- इंदौर फ्लाइट – दिल्ली होते हुए
- गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम फ्लाइट – बेंगलुरु होते हुए
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए इन रूट्स पर फ्लाइट शेड्यूल में भी बदलाव किया है।
रांची से गोवा फ्लाइट भी जल्द
एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से रांची से गोवा के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की योजना है। पिछले 15 दिनों से इस रूट पर ट्रायल फ्लाइट चलाई जा रही थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह सेवा 1 सितंबर से शुरू नहीं हो पाएगी। हालांकि, सितंबर माह के भीतर ही रांची से गोवा की फ्लाइट मुंबई होकर शुरू होने की संभावना है।
यात्रियों को मिलेगा बेहतर विकल्प
नई फ्लाइट सेवाओं से रांची एयरपोर्ट को देश के विभिन्न हिस्सों से और मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों को अधिक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे और झारखंड से देश के अन्य राज्यों तक पहुंच आसान होगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








