रांची: आजसू पार्टी ने राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में अपना स्थापना दिवस “बलिदान दिवस” के रूप में मनाया. कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी प्रसाद महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, संजय मेहता समेत बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
राजधानी को इस मौके पर झंडों और बैनरों से सजाया गया था. पश्चिम बंगाल सहित झारखंड के 24 जिलों और 264 प्रखंडों से कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे. राज्यभर में भी इस दिवस को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां की थीं.
सुदेश महतो का सरकार पर तीखा प्रहार
मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा, आजसू पार्टी ही झारखंड अलग राज्य की वजह बनी. अब समय आ गया है कि हम सब एक साथ खड़े होकर राज्य के ज्वलंत मुद्दों को उठाएं. जो सरकार आज सत्ता में है, उसने भी झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी थी, लेकिन अब केवल राजनीति कर रही है.
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता आज खुद अपनी पहचान बता रही है, लेकिन सरकार आंदोलनकारियों का सर्टिफिकेट भी दुकानों से बांट रही है. हर साल 5 लाख नौकरी देने की बात करने वाली सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है. महिलाओं को मैया सम्मान योजना के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार महिलाओं को योजना से हटाने की बात कर रही है. 6.5 लाख महिलाओं के खातों में पैसे जाने का दावा भी जांच के दायरे में है, जिसे हम कोर्ट तक ले जाएंगे. उन्होंने कहा ये पार्टी भाषा पर राजनीति करती है, मुझे यह पार्टी विरासत में नहीं मिली है. हमने इसे खड़ा किया है.
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी सरकार को घेरा
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि, झारखंड की मौजूदा सरकार घोटालों की सरकार है. मनरेगा घोटाला, JPSC घोटाला, JSSC घोटाला, पेयजल घोटाला हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है. सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि आजसू पार्टी और सुदेश महतो झारखंड के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
Read more: ”नगड़ी की जमीन पर नहीं बनेगा रिम्स 2” , आदिवासी विस्थापन के खिलाफ़ बंधु तिर्की का ऐलान
देवशरण भगत ने सरकार को बताया ढोंग रचने वाली
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा,राज्य के युवाओं को ठगा गया है. अबुआ दिशोम अबुआ राज की बात करने वाली सरकार शहीद परिवारों के साथ खड़ी भी है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है, सरकार केवल ढोंग कर रही है,बड़ी संख्या में युवाओं की सदस्यताकार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता भी ली.












