Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में एनएच-33 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार देर रात करीब 12 बजे, रांची से शव लेकर बिहार के बेतिया जा रही एक एंबुलेंस की भारत माता चौक के पास एक खड़े ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
read more- दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
शव लेकर जा रही थी एंबुलेंस
मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस रांची के इरबा से शाहिद अंसारी (50 वर्ष) के शव को लेकर बिहार के बेतिया जा रही थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास एंबुलेंस ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों का चल रहा इलाज
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












