Bihar Vidhansabha Election: बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। कई पार्टियोंने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है वहीं कई पार्टियों के द्वारा घोषणा होना अभी भी बाकी है लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का जोश बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। अब गृह मंत्री अमित शाह उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाने के लिए बिहार में तीन दिनों तक कैंप करने वाले हैं।
तीन दिन कैंप करेंगे अमित शाह
एनडीए की ओर से प्रत्याशियों की नामांकन सभा को भव्य बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार में तीन दिन कैंप कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं नामांकन सभा की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही स्वयं भी कई नामांकन जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।
Read More: रांची के 28 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला,17 थानों व ओपी के प्रभारी बदले
कई राज्यों के सीएम भी आएंगे बिहार
15 से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाली नामांकन सभाओं में विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार आएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के मंत्री भी विभिन्न जिलों में आयोजित नामांकन सभाओं को संबोधित करेंगे।













