Ranchi: राजधानी रांची के बिरसा चौक–बाईपास रोड पर शनिवार सुबह से अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज़ कर दिया गया है। HEC गेट से DPS स्कूल तक सड़क किनारे बने अस्थायी एवं पक्के ढांचों को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम की टीम तैनात है।
अभियान के दौरान सैकड़ों झोपड़ियां और मकान ढहाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और आंसू दोनों देखने को मिल रहे हैं। कई गरीब परिवारों का बसा-बसाया आशियाना टूटने से महिलाएं और बच्चे बिलख पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण व सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्हें पुनर्वास की ठोस व्यवस्था बिना उजाड़ा जा रहा है, जिससे जीवनयापन संकट खड़ा हो गया है। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि पूर्व में नोटिस जारी कर लोगों को खाली करने का समय दिया गया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण नियंत्रण और ट्रैफिक सुधार को लेकर प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई है।












