Saturday, April 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

खबर मंत्र के खबर का असर, संवेदक ने आनन-फानन में शुरू किया गुलाबगंज पुल का निर्माण कार्य

November 2, 2025
in झारखंड
A A
खबर मंत्र के खबर का असर, संवेदक ने आनन-फानन में शुरू किया गुलाबगंज पुल का निर्माण कार्य
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड के गुलाबगंज नदी पर पिछले पाँच वर्षों से अधूरा पड़ा पुल निर्माण कार्य आखिरकार फिर से शुरू हो गया है। खबर मंत्र में पुल निर्माण में हो रही देरी और इससे लगभग दस गांवों के लोगों को हो रही भीषण समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद संवेदक हरकत में आया और तत्काल निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया है।

यह प्रयास चैनपुर जिप सदस्य मेरी लकड़ा की सक्रियता और ग्रामीणों की लगातार आवाज़ का परिणाम है।

गुलाबगंज नदी पर पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती थी। स्कूली बच्चों, मरीजों तथा बाजार जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। संवेदक की ओर से बनाया गया अस्थायी डायवर्सन भी बारिश में बह गया था, जिससे समस्याएँ और बढ़ गईं।

Related Post

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल लौटाई, प्रक्रिया फिर अटकी

April 10, 2026
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री की पहल-अब झारखंड में ही होगा दिल के छेद का फ्री ऑपरेशन

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री की पहल-अब झारखंड में ही होगा दिल के छेद का फ्री ऑपरेशन

April 10, 2026
चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट

चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट

April 10, 2026
Jharkhand Politics: अधिकारी खुद को मालिक न समझें-महिला विधायक का अपमान भड़के बाबूलाल

Jharkhand Politics: अधिकारी खुद को मालिक न समझें-महिला विधायक का अपमान भड़के बाबूलाल

April 10, 2026

ग्रामीणों ने हाल ही में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा से गुहार लगाई थी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया और संवेदक को फोन पर सख़्त लहजे में तुरंत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही जारी रही तो वह उपायुक्त गुमला से शिकायत करेंगी।

मेरी लकड़ा का स्पष्ट कहना था— “जनता को संकट में छोड़ना स्वीकार नहीं। पुल निर्माण तत्काल शुरू हो और लगातार चलता रहे। यदि देरी हुई, तो हम प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करेंगे।”

खबर मंत्र ने ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद ही संवेदक ने निर्माण कार्य की गति तेज की है।

गुलाबगंज पुल के अभाव में ग्रामीणों को छोटे से छोटे कार्य के लिए भी कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। इससे समय, श्रम और जान की जोखिम तीनों बढ़ जाती थीं।

ग्रामीण महावीर उरांव ने संवेदक की अनदेखी पर नाराज़गी जताते हुए कहा— “सरकार करोड़ों रुपये जनता की सुविधाओं पर खर्च करती है, लेकिन संवेदक की लापरवाही हमें जानबूझकर कठिनाइयों में डाल रही है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

अब ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिप सदस्य की पहल और खबर मंत्र की खबर के बाद पुल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और शीघ्रता से पूरा होगा, ताकि उन्हें इस रोजमर्रा की परेशानी से हमेशा के लिए राहत मिल सके।

Related Posts

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल लौटाई, प्रक्रिया फिर अटकी

April 10, 2026
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री की पहल-अब झारखंड में ही होगा दिल के छेद का फ्री ऑपरेशन
झारखंड

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री की पहल-अब झारखंड में ही होगा दिल के छेद का फ्री ऑपरेशन

April 10, 2026
चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
झारखंड

चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट

April 10, 2026
Next Post
बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप! सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम

बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप! सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम

हजारीबाग में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने की तोड़ डाले...

हजारीबाग में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने की तोड़ डाले...

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल लौटाई, प्रक्रिया फिर अटकी

April 10, 2026

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री की पहल-अब झारखंड में ही होगा दिल के छेद का फ्री ऑपरेशन

चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट

Jharkhand Politics: अधिकारी खुद को मालिक न समझें-महिला विधायक का अपमान भड़के बाबूलाल

CM Hemant Soren ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

Jharkhand News: 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा, मोबाइल-गैजेट्स सहित इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra