Sports News: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम आज अबु धाबी स्टेडियम में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलेगी। मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7:30 बजे होगा।
टीम इंडिया पहले ही लगातार दो जीतों के साथ सुपर-4 में जगह बना चुकी है, लेकिन आज का मैच जीतकर भारत ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहना चाहेगा। दूसरी ओर, ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।
भारत की संभावित रणनीति: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
पिछले दो मुकाबलों में भारत ने टारगेट जल्दी चेज कर लिया, जिससे कई बल्लेबाजों को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
- UAE के खिलाफ 4.3 ओवर
- पाकिस्तान के खिलाफ 15.5 ओवर में मैच खत्म
अब तक सिर्फ अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को ही बल्लेबाजी का मौका मिला है।
संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी अभी तक क्रीज पर नहीं आए हैं।
इसलिए टीम मैनेजमेंट इस बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है ताकि सभी खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस मिल सके।
read more- झारखंड सरकार ने 30 IPS अधिकारियों का तबादला किया, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन
बॉलिंग लाइनअप में बदलाव संभव: अर्शदीप को मिल सकता है मौका
अबु धाबी की पिच को दुबई की तुलना में कम स्पिन फ्रेंडली माना जाता है। ऐसे में टीम इंडिया दो स्पेशलिस्ट पेसर के साथ उतर सकती है।
- जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है
- अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिल सकता है
अब तक टीम इंडिया सिर्फ बुमराह को बतौर स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर खिला रही थी, बाकी पेस डिपार्टमेंट में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर थे।
रिकॉर्ड के करीब टीम इंडिया: श्रीलंका की बराबरी का मौका
अगर आज भारत ओमान को हराता है तो वह एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम के मामले में श्रीलंका की बराबरी कर लेगा।
टीम |
खेले गए मैच |
जीत |
हार |
टाई |
बेनतीजा |
भारत |
67 |
45 |
19 |
1 |
2 |
श्रीलंका |
68 |
46 |
22 |
– |
– |
आज की जीत से भारत और श्रीलंका दोनों की जीतों की संख्या 46 हो जाएगी।
भारत और ओमान की संभावित प्लेइंग-11
भारत की संभावित XI:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।
ओमान की संभावित XI:
जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला, जितेन रामानंदी, शाह फैसल, शकील अहमद, हसनैन शाह, समय श्रीवास्तव।













