Monday, March 30, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

असम चुनाव: शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा हमला, “12 हजार बीघा जमीन वाले राज्य में आदिवासियों को एक बीघा पट्टा भी नहीं”

असम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आदिवासियों को जमीन पट्टा न मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और बड़े बदलाव का दावा किया।

March 30, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
Shilpi Neha Tirkey Jharkhand Politics Hemant Soren Land Controversy Congress JMM Alliance Bigha Land Issue Adivasi Land Rights

Shilpi Neha Tirkey Jharkhand Politics Hemant Soren Land Controversy Congress JMM Alliance Bigha Land Issue Adivasi Land Rights

Share on FacebookShare on Twitter

डिब्रूगढ़/रांची: असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नहरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बेलबाड़ी और तिनखोंग विधानसभा क्षेत्र के छलमाड़ी बागान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए आदिवासी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री के पास 12 हजार बीघा बेनामी जमीन होने की चर्चा है, उसी राज्य में आदिवासी परिवारों को एक बीघा जमीन का पट्टा भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीन को उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश की जा रही है, जबकि आदिवासी समाज की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों की सुरक्षा ही आदिवासी अस्मिता की सुरक्षा है।

Related Post

Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026
Administration alert on LPG crisis in Ranchi: Order to increase coal supply, strict action on black marketing

Ranchi में LPG संकट पर प्रशासन अलर्ट: कोयले की सप्लाई बढ़ाने का आदेश, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

March 30, 2026
Liquor scam: IAS Vinay Chaubey's default bail sparks uproar, Babulal Marandi targets Hemant government

शराब घोटाला: IAS विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

March 30, 2026
Hemant Soren strategized with JMM workers in Assam, calling it a historic opportunity for social justice.

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई चुनावी रणनीति, कहा— सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक अवसर

March 30, 2026

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आदिवासियों को जमीन का अधिकार, पट्टा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और लंबे समय से चले आ रहे भ्रष्ट शासन से मुक्ति की उम्मीद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार चाहिए। साथ ही चाय बागान के श्रमिकों को न्याय और सम्मान मिलना भी जरूरी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी और कांग्रेस को समर्थन देकर नई सरकार बनाएगी।

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets
Breaking News

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026
Administration alert on LPG crisis in Ranchi: Order to increase coal supply, strict action on black marketing
झारखंड

Ranchi में LPG संकट पर प्रशासन अलर्ट: कोयले की सप्लाई बढ़ाने का आदेश, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

March 30, 2026
Liquor scam: IAS Vinay Chaubey's default bail sparks uproar, Babulal Marandi targets Hemant government
झारखंड

शराब घोटाला: IAS विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

March 30, 2026
Next Post

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026

Ranchi में LPG संकट पर प्रशासन अलर्ट: कोयले की सप्लाई बढ़ाने का आदेश, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

शराब घोटाला: IAS विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

असम चुनाव: शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा हमला, “12 हजार बीघा जमीन वाले राज्य में आदिवासियों को एक बीघा पट्टा भी नहीं”

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई चुनावी रणनीति, कहा— सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक अवसर

मरीज की मौत पर बिल माफ, लापरवाही पर एक्शन—रांची में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra