Raja raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में राजा रघुवंशी की मौसेरी बहन ने मांगी माफ़ी . दरअसल राजा के भाई विपिन ने ने बताया की सृष्टि को उसके पुराने विडियो के लिए नोटिस आया था. सृष्टि ने अपने एक विडियो में दावा किया था की उनके भाई राजा रघुवंशी की मौत मौत नहीं बल्कि एक नरबली के तेहत असम में उन्हें मारा गया था. हालाँकि इस सिलसिले में विपिन ने बुधवार को कुछ नहीं कहा पर गुरुवार को उन्होंने कहा की राजा को मारकर सोनम ने उसकी बलि दी है और अपनी इच्छा पूरी की है.
नरबली की बात की
इस मामले के बारे में कामख्या मंदिर के पंडित सरू डोलाई हिमाद्री ने कहा की कामख्या मंदिर के पास जब भी ऐसा कुछ होता है तो लोग सोचते है कि यहाँ कोई बली हुई होगी. इस तरह के आरोपों से यहाँ के लोगों के मनन में गलत धारणा बनती है. ये धार्मिक भावनाओ को आहात पहुंचाता है.
विपिन का कहना है की सोनम ने नरबली ही की है क्यूंकि मारने के बाद पक्का उसने शादी कर ली है इसलिए उसके पास दो मंगलसूत्र था क्यूंकि हमने एक ही दिया था. माँ के साथ परिजन ने भी नरबली की आशंका जताते हुए कहा की जिस दिन राजा की हत्या हुई उस दिन ग्यारस थी और मरने से पहले दोनों कामख्या मंदिर भी गए थे.
बाद में मांगी माफ़ी
विपिन ने बताया की उसकी बहन सृष्टि को कुछ दिन पहले सरकार की ओर से एक नोटिस आया था जिसमे साफ़ साफ लिखा था की अगर नरबली को लेकर सबूत है तो बताइए नहीं तो माफ़ी मांगिये, तब मेरी बहन ने माफ़ी भी मांग ली थी.












