Jharkhand: झारखंड के नए मुख्य सचिव अविनाश कुमार होंगे, अविनाश कुमार 1993 बैच के आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव हैं । पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी के सेवानिवृत होने के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
Read More-Bihar News:बिहार की अंतिम वोटर लिस्ट 2025 जारी – देखें आपका नाम है या नहीं
आज अलका तिवारी होंगी रिटायर्ड
बता दें 30 सितंबर को अलका तिवारी के रिटायर्ड होने के बाद अब अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव है।











