कतरास: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बाघमारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. न्यायिक पदाधिकारी सुरेश उरांव और लीगल एड डिफेंस काउंसिल असिस्टेंट कन्हैया लाल ठाकुर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य उद्देश्यों का जानकारी देते हुए कहा कि आम जनता को न्याय व कानूनी सहायता देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है.
आगे कहा कि पैनल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को अच्छे वकील उपलब्ध कराने के साथ साथ हक व इंसाफ दिलाने का काम किया जाता है. आज बहुत कम लोगो को मालूम है कि क्रिमिनल एक्ट में कुछ तब्दीली की गई है. गरीब असहाय लोगों पर कोई केस दर्ज हो जाए और वो वकील की फीस देने में असमर्थ है, तो पीड़ित को सरकारी वकील उपलब्ध कराने की व्यवस्था है.
शिविर का उदघाटन बीडीओ लक्ष्मण यादव, प्रमुख गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में 12 पीएम आवास योजना की स्वीकृति पत्र, 11 मनरेगा जॉब कार्ड, दो दिव्यांग को वैशाखी, ट्राई साईकिल दिया गया.













