रविवार, अक्टूबर 25, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

बाबूलाल मरांडी का झारखंड पुलिस पर गंभीर आरोप — कहा, कुछ अधिकारी कानून को बना रहे ‘निजी बदले’ का हथियार

पूर्व मुख्यमंत्री बोले — मुफ्त में मीट न देने पर झूठा केस, विपक्षियों को फंसाने की परंपरा अब पुलिस अपना रही है; हाईकोर्ट से राज्यभर के केसों की जांच की मांग

नवम्बर 9, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Babulal Marandi makes serious allegations against the Jharkhand Police – saying some officers are using the law as a weapon for personal vendetta.

Babulal Marandi makes serious allegations against the Jharkhand Police – saying some officers are using the law as a weapon for personal vendetta.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मरांडी ने कहा है कि राज्य के कुछ पुलिस अधिकारी अब कानून को अपनी निजी रंजिशें निकालने का हथियार बना रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड में कई पुलिस अधिकारी अब निजी विवादों और छोटे-छोटे झगड़ों का बदला लेने के लिए निर्दोष लोगों पर फर्ज़ी मुकदमे दर्ज कर रहे हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार
  • झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना
  • रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

मरांडी ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि पतरातू में एक मीट दुकानदार राजेश साव को पुलिस अधिकारियों ने मुफ्त में मीट न देने पर कथित तौर पर आर्म्स एक्ट के झूठे केस में फंसा दिया और जेल भेज दिया।

उन्होंने लिखा, “पुलिस का दावा है कि युवक को रात में योजना बनाते हुए पकड़ा गया, जबकि उसकी पत्नी का कहना है कि उसे फोन कर थाने बुलाया गया था। ऐसे विरोधाभास खुद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।”

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

मरांडी ने इस मामले में रामगढ़ पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच करने की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा विरोधियों पर झूठे केस लगाकर जेल भेजने की जो परंपरा शुरू हुई थी, उसे अब पुलिस अधिकारियों ने भी अपनाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा —

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

> “घोटाले के मामले में लगभग छह महीने जेल काट चुके हेमंत जी को शायद यह समझ आ चुका होगा कि शेर को सवा शेर जरूर मिलता है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को अब तक यह सीख नहीं मिली है।”

मरांडी ने साथ ही माननीय उच्च न्यायालय से यह अनुरोध किया है कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में दर्ज हुए आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, राजद्रोह और SC/ST एक्ट के मामलों की समीक्षा की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने मामलों में निर्दोष लोगों को फर्ज़ी केस में फंसाया गया है।

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार
झारखंड Jharkhand News

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

अक्टूबर 24, 2026
सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे
रांची Ranchi

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे

अक्टूबर 24, 2026
झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना
झारखंड Jharkhand News

झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना

अक्टूबर 24, 2026
Next Post
1971 के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचा पाकिस्तान का वॉरशिप, बांग्लादेशी युद्धपोत ने दी सलामी

1971 के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचा पाकिस्तान का वॉरशिप, बांग्लादेशी युद्धपोत ने दी सलामी

ईश सोढ़ी की फिरकी में फंसे कैरेबियन, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की 9 रनों से जीत

ईश सोढ़ी की फिरकी में फंसे कैरेबियन, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की 9 रनों से जीत

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

अक्टूबर 24, 2026

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे

झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना

रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

सालानपुर में यूपी के कंबल कारोबारी से मारपीट, चार लोगों पर धमकी देने का आरोप

सीएम हेमंत सोरेन को मरांग बुरु और ललपनिया में होने वाले दो महासम्मेलनों का मिला न्योता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts