रविवार, अक्टूबर 18, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Babulal Marandi ने सीएम Hemant Soren को लिखा पत्र, थानों में CCTV टेंडर पर गंभीर आरोप

झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने की निविदा पर Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर नियम उल्लंघन और भ्रष्टाचार की आशंका जताई। JAPIT और आईटी विभाग की भूमिका पर उठाए सवाल।

फ़रवरी 25, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Babulal Marandi wrote a letter to CM Hemant Soren, making serious allegations regarding CCTV tenders in police stations.

Babulal Marandi wrote a letter to CM Hemant Soren, making serious allegations regarding CCTV tenders in police stations.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: झारखंड में सभी थानों में CCTV कैमरा लगाने की प्रक्रिया को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक दल के नेता Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर निविदा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

Table of Contents

Toggle
  • GeM पोर्टल के बजाय Jharkhand Tenders पर निविदा
  • मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
  • JCNL और पूर्व कार्यों का भी जिक्र
  • खास कंपनी को लाभ पहुंचाने की आशंका
  • टेंडर रद्द करने की मांग

मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य के सभी थानों में CCTV लगाने के लिए JAPIT द्वारा निविदा संख्या JAP-IT/CCTV/PS/01/2026 प्रकाशित की गई है, लेकिन इसमें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित क्रय मापदंडों का उल्लंघन किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी
  • नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार
  • JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन

GeM पोर्टल के बजाय Jharkhand Tenders पर निविदा

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कैबिनेट के आदेश के बावजूद निविदा को GeM पोर्टल पर प्रकाशित नहीं किया गया, बल्कि Jharkhand Tenders के माध्यम से जारी किया गया। मरांडी का दावा है कि नियमों के विपरीत शर्तें होने के कारण GeM पोर्टल पर इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि JAPIT के CEO ने विभागीय सचिव को पत्र लिखकर निविदा प्रकाशन के बाद घटनोत्तर स्वीकृति मांगी, जिससे प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी उठे सवाल

मरांडी के अनुसार, निविदा JAPIT ने निकाली है लेकिन उसका मूल्यांकन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल्यांकन समिति में ऐसे कर्मचारियों को शामिल किया गया है जो सीधे तौर पर इस कार्य से संबंधित नहीं हैं, जबकि संबंधित अनुभाग के कर्मचारियों को प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि संविदा कर्मियों पर दबाव डालकर फाइल आगे बढ़ाई गई और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

JCNL और पूर्व कार्यों का भी जिक्र

पत्र में विभाग के अंतर्गत आने वाली संस्था JCNL में भी नियमों की अनदेखी कर कार्य आवंटन और भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है। मरांडी ने दावा किया कि बिना कार्य किए भारी भुगतान किए गए और अब फाइलों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

खास कंपनी को लाभ पहुंचाने की आशंका

सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि CCTV अधिष्ठापन का कार्य एक विशेष कंपनी को देने की तैयारी है, जिसने पहले रांची जेल में CCTV लगाने का काम किया था। मरांडी ने आरोप लगाया कि उस कंपनी के कार्यकाल के दौरान वीडियो फुटेज गायब होने की घटना सामने आई थी।

टेंडर रद्द करने की मांग

Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भ्रष्टाचार की आशंका को देखते हुए इस निविदा को तत्काल रद्द किया जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने पत्र में पूर्व में उठाए गए शराब घोटाले के मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं।

अब इस पूरे मामले पर राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Sadar Hospital and RIMS in Ranchi instructed to remain on alert; preparations underway for emergency services.
झारखंड Jharkhand News

रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

अक्टूबर 17, 2026
कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
कोडरमा Koderma

कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

अक्टूबर 17, 2026
In Ranchi, a Muslim family crafts the effigy of Ravana—a tradition at Morabadi that has continued since 1948.
रांची Ranchi

रांची में मुस्लिम परिवार बनाता है रावण का पुतला, 1948 से जारी है मोरहाबादी की परंपरा

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
A huge Kshatriya gathering will be held in Ranchi on March 15; MLA Ravindra Singh Bhati will be the chief guest.

Ranchi में 15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, विधायक रविंद्र सिंह भाटी होंगे मुख्य अतिथि

Counting of votes for Ranchi municipal body elections on February 27

27 फरवरी को Ranchi नगर निकाय चुनाव की मतगणना, प्रशासन ने पुलिस-दंडाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
17 अक्टूबर 2026 को झारखंड के मौसम का पूर्वानुमान, दक्षिणी जिलों में बारिश और रांची, जमशेदपुर व पलामू में तापमान की स्थिति

झारखंड में मौसम का डबल अटैक! कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी, जानें IMD का पूर्वानुमान

अक्टूबर 18, 2026

Panchang 18 October 2026: महाअष्टमी की पूजा से पहले जान लें रांची का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

महाष्टमी पर मां महागौरी की कृपा: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, कुंभ को धन लाभ

कोलकाता दुर्गा पूजा हादसा: चोरबागन पंडाल में भगदड़ से 18 की मौत, 25 घायल; सीएम ने किया ₹25 लाख और सरकारी नौकरी का ऐलान

रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts