Jharkhand News: झारखंड से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बता दें, NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत 298 रिक्त संविदा पदों के चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय बहाली में अनियमितताओं और प्रक्रिया पर उठे सवालों के वजह से लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसको जांच के आदेश दिए हैं।
कई अभ्यर्थियों ने की शिकायत
Jharkhand News: बताया जा रहा है कि, इन पदों में नियुक्ति के लिए 20 जून 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। बाद में कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि, चयन सूची से कई योग्य अभ्यर्थियों तो बाहर रखा गया है। और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। वहीं, झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने इसकी जानकारी चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को दी है।
Jharkhand News: मानव संसाधन कोषांग से जबाव तलब
संभावना जताई जा रही है कि, इस संबंध में फिर से नई प्रक्रिया के तहत विज्ञापन जारी किया जाएगा। बता दें, इन पदों में वरीय अस्पताल प्रबंधक के 39 पद, अस्पताल प्रबंधक के 201 पद, वित्तीय प्रबंधक (फाइनेंस मैनेजर) के 29 पद और आईटी एग्जीक्यूटिव के 29 पद शामिल थें। जिसके लिए 41 हजार से 60 हजार रुपये तक प्रति माह मानदेय निर्धारित किया गया था। लेकिन अभ्यार्थियों से शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने NHM के प्रशासनिक पदाधिकारी के माध्यम से मानव संसाधन कोषांग से जबाव मांगा है।
जांच पूरे होने के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई
नियुक्ति प्रक्रिया की समय-सीमा को लेकर भी उठाई गई। बता दें, 28 और 29 नवंबर को प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन 31 अक्टूबर को जारी पत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों को 1 और 2 नवंबर तक का ही समय देकर दस्तावेज दोबारा अपलोड करने को कहा गया, जबकि वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि 3 नवंबर को निर्धारित था। अस्पताल प्रबंधन पद द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट में कई गड़बड़ियां पाई गई। इस लिस्ट से करीब 29 योग्य अभ्यर्थी को बाहर कर दिया गया। वहीं, कई ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जो योग्य नहीं है और अनुभव की शर्तों को भी पूरा नहीं करते है। फिलहाल पूरी नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है और अब जांच पूरे होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












