केशलपुर कोलियरी में बीसीकेयू की बैठक ठाकुर महतो की अध्यक्षता में हुई. भाकपा-माले पोलित ब्यूरो के सदस्य सह बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी है. लेबर कोड लाकर मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार को समाप्त करने का प्रयास कर रही है. इसके विरोध में पूरे देश के मजदूर वर्ग को 9 जुलाई को अपनी चट्टानी एकता दिखाने का मौका है. केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए मजदूर वर्ग को किसान आंदोलन से प्रेरणा लेकर एक लंबी लड़ाई की तैयारी करने की जरूरत है. सरकार देश के सरकारी संपत्तियों को निजी कंपनी के हाथ में देने की नीति अपनाए हुई है. उसे रोकने के लिए मजदूरों को भी अपनी संगठन को मजबूत एवं संघर्षशील बनाने के लिए नई पीढ़ी के नौजवान मजदूर को नेतृत्व संभालना होगा. जिसके लिए मजदूरों के बीच में राजनीतिक प्रशिक्षण चलने का आवाह्न किया गया.













