Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने राज्यकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है. नीतीश कुमार सरकार ने दुर्गा पूजा को देखते हुए सितंबर महीने का वेतन आज से ही देना शुरु कर दिया है। अगले महीने के शुरुआत में ही दुर्गा पूजा का नवमी और दशमी होने वाला है त्योहार को देखते हुए सरकार ने राज्यकर्मियों को बड़ी राहत दी है।
प्रधान सचिव ने जारी किया आदेश
वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर के हस्ताक्षर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार के कर्मियों के अलावा हाई कोर्ट, विधानसभा, विधान परिषद एवं राजभवन के कर्मियों को भी सितंबर का वेतन समय से पहले मिल जाएगा। पत्र की प्रति सभी कोषागार पदाधिकारियों को दी गई है।
Read More: रांची में होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना,मिलेंगे विश्वस्तरीय सुविधाएं
कर्मचारियों में खुशी की लहर
नीतीश सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है. त्योहार के समय वेतन मिल जाने से कर्मचारियों की परेशानी दूर हो गई अब वो पूजा की शॉपिंग अच्छे से कर पाएंगे।
चुनाव से पहले सरकार दे रही योजनाओं की सौगात
बता दें नीतीश कुमार की सरकार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कई बड़ी योजनाओं की सौगात दे रही है, पेंशन की राशि भी बढ़ा दी गई है। राज्य में कई विभागों में नियुक्तियों की बौछार भी हो रही है।











