Ranchi News: पार्किंग ठेकेदारी विवाद और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए भाजपा और हिंदू नेता भैरव सिंह ने अब रांची सिविल कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर 8 अगस्त को अपर न्यायायुक्त की अदालत में सुनवाई होगी.
गौरतलब है कि रांची पुलिस ने भैरव सिंह को 19 जुलाई को इस मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
इससे पहले, उनकी जमानत याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल की गई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था.
अब सभी की नजरें 8 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि भैरव सिंह को जमानत मिलेगी या नहीं.












