सतगावां (कोडरमा)। प्रखंड अंतर्गत हलकुशा कलीडीह स्थित दुर्गा मंदिर में चैत्री दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर पूजा कमिटी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है, साथ ही प्रचार-प्रसार भी की जा रही है। बताते चलें कि उक्त दुर्गा मंदिर में वर्ष 1959 से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती आ रही है। वहीं कहा जाता है कि स्व. जयराज साव को मां के आशीर्वाद से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी तभी से उनके द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो अब तक निरंतर जारी है।
उल्लेखनीय रहे कि चैत्री दुर्गा पूजा को लेकर यहां तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाता है। मेले में प्रखंड क्षेत्र के आलावे क्षेत्र से सटे पड़ोसी राज्य बिहार के दर्जनों गावों से लोग मां के दर्शन करने आते हैं तथा मेले का लुफ्त उठाते हैं।









