Desk : गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट का शपथ लिया। इस नए मंत्रीमंडल में कुल 26 विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है। इन मंत्रियों में 3 महिला विधायको को मंत्री बनाया जा रहा है। नए मंत्रीमंडल में पटेल समाज से सबसे ज्यादा 8 मंत्री बनाए जा रहे हैं वहीं ओबीसी कोटे से भी 8 मंत्री बनेंगे। इसके साथ ही एससी कोटे से 3 औऱ एसटी कोटे से 4 मंत्री बनाए जाने हैं।
Read More-रांची फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, आधा दर्जन से ज्यादा लोग हिरासत में
रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा पहली बार बनी मंत्री
इस नए मंत्रिमंडल में 26 मे से कुल 19 नए चेहरे शामिल है। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा शामिल है। रिवाबा को पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है। नए कैबिनेट में आज हर्ष संघवी ने सबसे पहले डिप्टी सीएम पद की शपथ लिया। इससे पहले वे भूपेन्द्र सरकार में गृह मंत्री थे।
Read More-पलामू में हड़कंप, घर जा रहे पारा शिक्षक को अंधाधुन मारी गोली
बताते चलें कि कल अचानक भूपेन्द्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज फिर से नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इस नए फेरबदल को आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए लिया गया है।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









