Patna News: बिहार में सीएम नीतीश के अध्यक्षता में कैबिनेट की बड़ी बैठक संपन्न हुई. जिसमें 22 एजेंडे पर मंजूरी दी गई. वहीं, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं. जिनमें से स्वास्थ्य विभाग के तहत छह डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त किया गया, जबकि एक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली.
बर्खास्त किए गए डॉक्टरों की सूची
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिन डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है:
- डॉ. मो. फिरदौस आलम, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया
- डॉ. जागृति सोनम, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया
- डॉ. अनामिका कुमारी, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय
- डॉ. अनुपम कुमारी, विशेष चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय
- डॉ. अनुपम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी (दन्त), बेगूसराय
- डॉ. अभिनव कुमार, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय
बता दें, इन डॉक्टरों को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया है.
read more- Jharkhand Liquor Scam: ACB के समन के बावजूद कोई क्यों नहीं हो रहा पेश?
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति
डॉ. आशीष कुमार, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल खगड़िया को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति दी गई है.
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में महिला सरकारी सैनिकों के लिए उनके पदस्थापना स्थल के निकट अवसान सुविधा उपलब्ध कराने की नीति को भी मंजूरी दी गई है. इसके अलावा, कई अन्य विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य राज्य में प्रशासनिक दक्षता और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाना है.
read more- Raja Raghuvanshi murder case: “मेरा बच्चा बेकसूर है…” मुख्य आरोपी की मां का बयान













