Big Breaking : तमिलनाडु एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां दो बसों के बीच आमने-सामने भयंकर टक्कर हुई है। घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More-शंघाई में भारतीय महिला का अपमान? 18 घंटे की पूछताछ, पासपोर्ट जब्त
काफी तेज रफ्तार में बस चला रहा था ड्राइवर
मिली जानकारी के मुताबिक बस तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही दूसरी बस से उसकी भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
Read More-गिरिडीह में तड़के हाथियों का हमला, दो ग्रामीणों को पटककर मार डाला, महिला गंभीर
मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।













