Big Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के दौरान कुल 40 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हेमंत सरकार की मुहर लगी है।
- मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन को मिली मंजूरी
- झारखंड में ड्राइविंग इंस्टिट्यूट के लिए राशि को मंजूरी
- रांची के विमेंस कॉलेज में प्रस्तावित छात्रावास के स्थल परिवर्तन को मंजूरी, अब मोराबादी में बनेगा छात्रावास
- डाल्टेनगंज स्टेशन का नाम मेदिनीनगर स्टेशन हुआ
- झारखंड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली को मंजूरी
- एसएस मेमोरियल कॉलेज के नए भवन के लिए राशि को मंजूरी
- गोड्डा में नए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 88 करोड़ की मंजूरी
- झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स रूल्स को मंजूरी
- होटलों में ठहरने पर देना होगा टैक्स
- शिशु देखभाल अवकाश में शुरुवाती एक साल में पूरा वेतन मिलेगा, दूसरे साल में 80 फीसदी वेतन, दो साल का होता है शिशु देखभाल अवकाश
- नेतरहाट विद्यालय के कर्मियों को मिलेगा 20 फीसदी विशेष वेतन
- जनगणना के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मी लिए जाएंगे
- रेडबर्ड से ली जा रही सेवा को अवधि विस्तार
- सीमित ऑनलाइन परीक्षा नियमावली को मंजूरी
- राजकीय विश्वविद्यालय नियुक्ति नियमावली के आरक्षण रोस्टर को मंजूरी
- Ncc कैडेट्स के नाश्ते की राशि को बढ़ाया गया
- महिला विद्यालय सारठ को डिग्री कॉलेज में परिवर्तित किया गया












