Jharkhand News: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें, राज्य के महानिदेशक डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद पुलिस विभाग में और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक, अनुराग गिप्ता ने अपना इस्तीफा पुलिस मुख्यालय से सरकार को भेजा है.
Read more- कुछ पल की चूक, और कालका एक्सप्रेस ने छीन लीं 6 जिंदगियाँ- मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा
कार्यकाल बाकी होते हुए भी दिया इस्तीफा
उल्लेखनीय है कि, अनुराग गुप्ता का कार्य़काल अभी बाकी है. उनको जुलाई 2026 तक डीजीपी पद के लिए नियुक्त किया गया था. इसके पश्चात उन्होनें अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके पीछे का वजह अभी तक साफ नहीं हो पाया है., लेकिन अंदरूनी मतभेदों और प्रशासनिक दबावों की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं.
राज्य में मचा सियासी हड़कंप
अनुराग गुप्ता के इस्तीफे ने झारखंड की राजनीति में भी हड़कंप है. विपक्षी दलों ने इस इस्तीफे को “प्रशासनिक अस्थिरता” का संकेत बताया है, जबकि सत्ता पक्ष इसे “व्यक्तिगत कारण” बताया रहा है.
Read more- धनबाद में गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार












