Big Breaking : बिहार की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे।
सीएम नीतीश के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए।
Big Breaking : बिहार की नई सरकार को उनका समर्थन मिलता रहेगा-नीतीश कुमार
नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी इच्छा साझा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही उनका सपना रहा है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी सोच के तहत उन्होंने इस बार राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका समर्थन मिलता रहेगा।
Big Breaking : भाजपा ने बिहार में भी ‘महाराष्ट्र मॉडल’ लागू किया-तेजस्वी
हालांकि इस फैसले के बाद विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार में भी ‘महाराष्ट्र मॉडल’ लागू किया है और दबाव बनाकर नीतीश कुमार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया है।
उधर नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किये जाने के बाद जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की है। जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए कार्यालय का गेट बंद करना पड़ा।













