Big Breaking : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित प्रसिद्ध बोंडी बीच पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब हनुक्का उत्सव मना रहे लोगों पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस भयावह घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है।
Read More-Jharkhand News: जीजा शाली की शातिर साजिश का पर्दाफाश, महिला समेत 5 गिरफ्तार-जाने क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डरावने वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग जान बचाने के लिए समुद्र तट की रेत पर चीखते-चिल्लाते भाग रहे हैं, जबकि पृष्ठभूमि में तेज गोलियों की आवाज़ें गूंज रही हैं।
Big Breaking : अपराधियों ने की 50 राउंड फायरिंग
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, निवासियों ने लगभग 50 राउंड फायरिंग की आवाज़ सुनी। काले कपड़े पहने दो हमलावर, जो कथित तौर पर हाई पावर हथियारों (शॉटगन जैसे) से लैस थे, सड़क पर खड़े होकर लोगों को निशाना बना रहे थे।
Read More-Reels अब आपका हुक्म मानेगी! मेटा ने लॉन्च किया ‘योर एल्गोरिदम’ फीचर
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गोली मार दी जबकि दूसरे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से तुरंत उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। यह हमला शांतिपूर्ण उत्सव के दौरान हुआ, जिसने पूरे ऑस्ट्रेलिया को सदमे में डाल दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









