Jharkhand News: विवादों के बीच आज झारखंड सरकार सिरमटोली फ्लाईओवर का भव्य उद्घाटन करने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह के लिए फ्लाईओवर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
read more- आज का राशिफल 5 जून 2025: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
फ्लाईओवर सज-धजकर तैयार
सिरमटोली फ्लाईओवर को फूल मालाओं से सजा-धजा कर उद्घाटन के लिए तैयार किया गया है. यह फ्लाईओवर कांटा टोली से डोरंडा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा. इससे यातायात जाम की समस्या में काफी कमी आएगी और यात्रा सुगम होगी.
फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी. सरकार ने इस परियोजना को समय से पूरा कर लोगों की परेशानियों को कम करने का प्रयास किया है. सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किए गए. यह फ्लाईओवर झारखंड के राजधानी क्षेत्र में यातायात सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.













