Ranchi: राजधानी रांची में सरहुल पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास बना मंच गिर गया है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच मंच गिरने की सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: ईद और सरहुल एक साथ: Ranchi में हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
Big Breaking:5-6 लोग हुए चोटिल
जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार 5-6 लोग चोटिल हुए है। जब मंच गिरा उस वक्त बारिश होने की वजह से काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच जब मंच गिरा तब वहां कई लोग दब गए, थोड़ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी का माहौल भी बना। लेकिन फिलहाल जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार मामला शांत हो चुका है।
धूम – धाम से मनाया जाता है सरहुल
आपकों बता दें कि राजधानी रांची में सरहुल काफी धूम धाम से मनाया जाता है। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग रांची पहुंचते है और सरहुल के मौके पर झुमते हुए सिरमटोली सरना स्थल जाते है। फिरायालाल चौक पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के द्वारा भी मंच बनाया गया , जहां चना, गुड़ और पेयजल की व्यवस्था किया गया है।
रांची पुलिस की टीम मौजूद
वहीं सुरक्षा के दृष्टी कोण से रांची एसएसपी के साथ पूरी रांची पुलिस प्रशासन की टीम शोभा यात्रा के सफल संचालन को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक में मौजूद है।











